अपने राउटर को कैसे करें कॉन्फ़िगर how to configure your router in hindi apne router ko kaise configure kren in hindi on blogger
दोस्तों यदि हमारे पास कोई वाई-फाई राउटर है परन्तु हम उसे कॉन्फ़िगर करना नही जानतें हैं। तब यह हमारे लिए एक बहुत बडी समस्या बन जाती है। लेकिन अब परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है क्योकि आज हम आपको बतायेगें कि कैसे आप अपने वाई-फाई राउटर को अपने कंप्यूटर के इस्तेमाल द्वारा कॉन्फ़िगर कर सकतें हैं।
इसके लिए इन स्टेप्स को फॉलो करें-
स्टेप 1- वेब ब्राउजर का इस्तेमाल करते हुए राउटर के डिफ़ॉल्ट आईपी एड्रेस बार में इंटर करें।
आमतौर पर कॉमन एड्रेस 192.162.0.1 या 192.168.1.1 या फिर 192.168.2.1 आदि होतें हैं।
स्टेप 2- राउटर का डिफ़ॉल्ट आईपी एड्रेस इंटर करने के बाद राउटर का साइन-इन पेज दिखाई देगा।
अधिकतर राउटर में स्टैण्डर्ड यूजर नेम और पासवर्ड का कॉम्बिनेशन होता है।
स्टेप 3- राउटर सेटिंग पेज पर नेटवर्क नेम सेटिंग को सलेक्ट करें।
उसके बाद कोई यूनिक नेम इंटर करें।
स्टेप 4- नेटवर्क पासवर्ड सेटिंग को सेलेक्ट करने के बाद इंस्क्रिप्शन ऑप्शन को चुनें।
इंस्क्रिप्शन में कई सारे ऑप्शन उपलब्ध होगें। लेकिन इनमें WPA2 को सेलेक्ट करें क्योकि यह ज्यादा सुरक्षित माना जाता है।
स्टेप 5- अब आप अपनी पसंद का कोई पासवर्ड चुने। पासवर्ड स्ट्रांग रखें। ताकि कोई भी आपके पासवर्ड को चुरा न सके। इसके बाद सेव बटन को सेलेक्ट करके सेव करें।
कुछ राउटर की सेटिंग अलग हो सकती है। इसलिए कृपया मैनुअल को ध्यान से पढ़ें।
इस तरह आप अपने राउटर को कॉन्फ़िगर करें।
यदि आपको वाई-फाई से सम्बंधित कोई अन्य जानकारी चाहतें हैं। तो नीचे दिये गये वाई-फाई टैग पर क्लिक करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें