सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?



दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या-
पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट
पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं।

मुख्य कार्य

दिव्य योग साधना
हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है।

योग संदेश
योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म की संवाहक योग संदेश मासिक पत्रिका का प्रकाशन हिन्दी, अंग्रेजी, गुजराती, मराठी, पंजाबी, बंगाली, ओडिया, असमी, नेपाली, कन्नड, तेलगु भाषाओं में किया जाता है। देश-विदेश में प्रतिमाह योग संदेश पत्रिका के दस लाख से भी अधिक पाठक है।

दिव्य फार्मेसी
ऋषियों के प्राचीन ज्ञान एवं अत्याधुनिक वैज्ञानिक पद्धति के समन्वय से उच्च गुणवत्तायुक्त आयुर्वेदिक औषधियों के निर्माण हेतु विशालकाय दिव्य फार्मेसी की स्थापना की गयी है| यह इकाई आयएसओ 9001:2000, आयएसओ 9001:14001:18001, डब्ल्यूएचओ, जीएमची, जीपीपी, जीएलपी प्रमाणित देश की विशालतम आयुर्वेद औषध निर्माण इकाइयों में एक है।

पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड
पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड, हरिद्वार के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित अत्याधुनिक संयन्त्रो से युक्त औद्योगिक इकाई है। इस औद्योगिक इकाई को शुद्ध, गुणवत्तायुक्त एवं वैज्ञानिक रुप से विकसित खनिज एवं वनस्पतिक उत्पादों के निर्माण हेतु स्थापित किया गया है। आयुर्वेद को विज्ञान सम्मत रुप से स्थापित करने के उद्देश्यों के साथ अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी और प्राचीन ज्ञान के समन्वय से पूज्य योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज की प्रेरणा से पूज्य आचार्य बालकृष्ण जी महाराज ने पतंजलि आयुर्वेद लिमिटेड की स्थापना वर्ष 2006 में की। उक्त इकाई को अत्याधुनिक सेवाओं एवं संसाधनों हेतु आयएसओ 9001, आयएसओ 1800, डब्ल्यूएचओ, जीएमपी, जीएलपी आदी प्रमाण पत्र प्राप्त हैं।

पतंजलि फूड एवं हर्बल पार्क लिमिटेड
भारत में योग क्रान्ति के बाद कृषि क्रान्ति के उद्देश्य से हरिद्वार जिले के पदार्था ग्राम में भारत सरकार के खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्रालय के सहयोग से योगर्षि स्वामी रामदेव जी महाराज की प्रेरणा से व आचार्य बालकृष्ण जी महाराज के निर्देशन में विश्व के सबसे बड़े फूड एवं हर्बल पार्क का निर्माण कराया गया है। 500 करोड़ रुपए की लागत वाली इस इकाई के लिए कच्‍चा माल पतंजलि की जैविक खेती विधि से ही प्राप्‍त होता है, इसके अलावा बाबा रामदेव ने इसके लिए कुछ गांवों में किसानों को जैविक तरीके से खेती करने की प्रणाली सिखाने का कार्य किया है। 15000 से अधिक लोग प्रत्‍यक्ष-अप्रत्‍यक्ष तौर पर इस उत्‍पादन इकाई से रोजगार प्राप्‍त कर रहे हैं।

गुरुकुल का संचालन
किशनगढ घासेडा में आधुनिक एवं प्राच्य विषय की शिक्षा के साथ विशाल गुरुकुल का संचालन, जहाँ देश-विदेश के छात्रों का गुरुकुलीय वातावरण में सर्वांगीण विकास हो रहा है।

पतंजलि विश्वविद्यालय
पतंजलि विश्व विद्यालय के दो कैंपस हैं- जिनके नाम है। पतंजलि योगपीठ-I और पतंजलि योगपीठ-II

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is gimp apps? जिम्प ऐप क्या है? Jimp apps kya hai in hindi on blogger on google

दोस्तों आज हम जिम्प ऐप के बारे में जानेगें। जिम्प ऐप फ़ोटो एडिटिंग की लिहाज से एक बहुत ही उपयोगी ऐप है। यह एक फ्री ऐप है। जिम्प में आप वेबसाइट का टेम्पलेट्स भी बना सकतें हैं स...

How to earn by Mobee apps Mobee ऐप के द्वारा कैसे ऑनलाइन कमायें

मोबी ऐप एक ख़ास तरह का ऐप है। जो यूजर को मिस्ट्री शॉपर्स टॉस्क के लिए पेमेंट करता है। इस ऐप को आईओएस और एंड्राइड यूजर्स इंस्टॉल कर सकतें हैं। मोबी को ओपन करने के बाद उस शॉप को फ...