सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

माहवारी क्या है और कैसे होती है?

हर लड़की की योनि से जो कि 9 से 13 वर्ष के ऊपर है को हर माह 2 से 7 दिन तक रक्तस्त्राव होने को माहवारी कहतें हैं। किशोरावस्था में कई प्रकार के शारीरिक बदलाव होतें हैं।
अक्सर माहवारी 9 से 13 वर्ष के बीच में शुरू होती है। लड़कियों के प्रजनन अंगों में मुख्य है 1 बच्चेदानी या गर्भाशय, 2 अंडाशय और उनको जोड़ने वाली नलियों यानि फैलोपियन ट्यूब्स। जन्म से ही लड़की के अंडाशयो में बहुत सारे अंडे होतें हैं। जब लड़की बड़ी होती है। तो उसके एक अंडाशय से हर महीने एक अंडा फूटकर बाहर आने लगता है। उसके साथ ही बच्चेदानी यानि गर्भाशय की भीतरी दीवार में खून की परत जमने लगती है।
अगर लड़की के अंडे से  पुरूष के बीज यानि शुक्राणु नहीं मिलता है। तो वह अंडा नष्ट हो जाता है। इसी के साथ बच्चेदानी के अंदर खून की परत टूट कर शरीर के बाहर निकलने लगती है। इसे ही माहवारी कहतें हैं।
माहवारी के पहले दिन से लेकर दो सप्ताह बाद, अंडाशय में नया अंडा फूटने के लिए तैयार होने लगता है और गर्भाशय में खून की परत फिर से जमने लगती है।
इस प्रकार यह माहवारी का चक्र चलता रहता है।
यह चक्र कुल 21 से 45 दिनों के मध्य हो सकता है। जब तक स्त्रियां 42 से 52 वर्ष की नहीं होती हैं। तब तक हर महीने उन्हें माहवारी आती है।
यदि इस बीच औरत या किशोरी के अंडे से पुरूष का बीज अर्थात शुक्राणु मिल जाता है। तो गर्भ ठहर जाता है और माहवारी बच्चे के जन्म तक के लिए बन्द हो जाती है।
यह खून की परत बच्चे को विकसित करने के लिए पोषण प्रदान करती है।
माहवारी में सामान्यतः योनि से 35 से 50 मिली लीटर अर्थात् 7 से 10 बड़े चम्मच के जितना खून निकलता है। कभी-कभी यह मात्रा इससे कम या अधिक हो सकती है।
माहवारी के दौरान औरतों या किशोरियों को निम्न परेशानियों का सामना करना पड़ता है-
1- थकान महसूस होना
2-शरीर का ढीला होना
3-चिड़चिड़ापन का होना
4-सिरदर्द का होना
5-स्तनों में कसाव होना
6-काम में मन न लगना
7-कुछ किशोरियों या औरतों में कब्ज की शिकायत भी होती है।
माहवारी जो सामान्यतः 2 से 7 दिनों तक चलती है। उसमें शुरू के कुछ दिनों तक खून का बहाव तेज रहता है। इसके बाद यह कम या समाप्त हो जाता है।
बहुत ज्यादा खून का बहना और थक्कों का निकलना असाधारण और चिंताजनक बात है।
इससे खून की कमी यानि एनीमिया की समस्या हो सकती है।
यदि माहवारी के दौरान असाधारण रूप से बहुत ज्यादा या बहुत कम खून जाये। तो डॉक्टर को दिखाना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

एक प्रेम कहानी सात नंबर चुटकुले jokes in hindi chutkule in hindi on blogger on google

पत्नी-अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे? पति-नहीं डार्लिंग,ऐसा नहीं करूँगा ऐसा तो सोच भी नहीं सकता। पत्नी-क्यों नहीं?अरे आपके अच्छे बुरे दिनों में आपका साथ दे...

क्या तुम मुझे पहचानती हो चुटकुले chutkule in hindi on blogger on google

एक बार कोर्ट में एक केस से सम्बंधित केस चल रहा था। तब जज ने कहा-कार्यवाही शुरू की जाये। वकील एक औरत गवाह से-क्या आप मुझे जानतीं हैं? औरत-हाँ,बेटा तू पड़ोस वाले शर्मा जी का बीटा ह...