सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

किशोरियों का खानपान

किशोरियों को खाने पीने पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योकि यह वही समय है जबकि उनके शरीर का सम्पूर्ण विकास होता है। ऐसे समय में यदि खानपान में लापरवाही बरती गयी हो इसका दुष्प्रभाव सम्पूर्ण शरीर पर दिखाई देता है।
किशोरावस्था के दौरान उनके शरीर का विकास तेजी से होता है। इसके अलावा माहवारी के दौरान भी उनकी योनि से खून निकलता है। जिससे आयरन जैसे तत्व उनके शरीर से निकल जातें हैं।
खानपान की गलत आदतों के कारण या माता-पिता,अभिभावकों द्वारा भेदभाव की वजह से कई किशोरियों को एनीमिया हो जाती है। जिसकी वजह से किशोरियों में कमजोरी व चक्कर आने की समस्या अधिकतर खून की कमी के कारण होती है। अतः खून में आयरन के स्तर को बनाये रखने के लिए खाने पीने में पौष्टिक पदार्थों विशेषकर हरी पत्तेदार सब्जी, मौसमी फल, दालें, गुड़ आदि का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।
इसके अतिरिक्त हर सप्ताह आयरन की गोली अपने नजदीकी आंगनबाड़ी, आशा, ए. एन. एम अथवा अस्पताल से लेनी चाहिए और उन्हें नियमित खाना चाहिए।
किशोरियों के माता-पिता तथा अन्य बड़े बुजुर्गों व अभिभावकों को भी इस काम में किशोरियों की मदद करनी चाहिए तथा उनमें और लड़कों में भेदभाव नहीं करना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

एक प्रेम कहानी सात नंबर चुटकुले jokes in hindi chutkule in hindi on blogger on google

पत्नी-अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे? पति-नहीं डार्लिंग,ऐसा नहीं करूँगा ऐसा तो सोच भी नहीं सकता। पत्नी-क्यों नहीं?अरे आपके अच्छे बुरे दिनों में आपका साथ दे...

क्या तुम मुझे पहचानती हो चुटकुले chutkule in hindi on blogger on google

एक बार कोर्ट में एक केस से सम्बंधित केस चल रहा था। तब जज ने कहा-कार्यवाही शुरू की जाये। वकील एक औरत गवाह से-क्या आप मुझे जानतीं हैं? औरत-हाँ,बेटा तू पड़ोस वाले शर्मा जी का बीटा ह...