सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

धनिया का उपयोग

आप सभी तो जानतें ही हैं कि मसालों में धनिये का अपना अलग ही महत्व है। लेकिन यह बात बहुत कम गृहणियों को मालूम है कि धनिया औषधि के रूप में भी बहुत ही लाभकारी मानी जाती है।
हरी तथा सूखी धनिया में बहुत सारे स्वास्थ्यवर्धक गुण छिपे हुये हैं। धनिया का उपयोग घरेलू औषधि के रूप में सहजता से किया जा सकता है।
इसके निम्न औषधीय उपयोग हैं-

1-सूजन व जलन- शरीर के किसी भी हिस्से में सूजन अथवा जलन होने पर धनिया को सिरके में बारीक पीसकर सूजे हुए हिस्से अथवा जलन वाले भाग पर लेप करने से लाभ मिलता है।

2- मलेरिया बुखार- यदि ठंडक के साथ बार-बार बुखार चढ़ता हो। तो सूखा धनिया और सोंठ समान मात्रा में लेकर 5-5 ग्राम दिन में चार बार लेने से मलेरिया का बुखार उतर जाता है।

3- अनिद्रा का रोग- हरी धनिया को पीसकर उसमें मिश्री तथा पानी मिलाकर लस्सी की तरह बनाकर दिन में तीन बार पीने से अनिद्रा रोग में लाभ होता है।

4- मूत्र रोग- पेसाब में जलन होने पर सूखा धनिया तथा आंवला समान मात्रा में लेकर रात को भिगों दें तथा सुबह महीन पीसकर शर्बत की तरह एक सप्ताह तक नियमित पीना लाभदायक होता है।

5-मुख की दुर्गन्ध- मुख से आने वाली दुर्गन्ध को सूखा धनिया चबाकर दूर किया जा सकता है।
प्याज तथा लहसुन की गंध भी धनिया चबाकर दूर की जाती है।

6-नेत्र रोग- हरी धनिया को पीसकर उसका रस निकालकर कपड़े से छान लें। फिर इसे घी में मिलाकर दो-दो बूँद आँखों में सुबह और शाम डालने से दुखती आँखों को लाभ मिलता है।
इससे आँखों की फुंसियां, फूली, पपड़ी आदि दूर होती हैं तथा ऐनक का नंबर भी उतर जाता है। आँखों के विकारों में हर धनिया बहुत लाभकारी है।

7-लू का लगना- धनिया को पानी में भिगोकर उसे मसलकर छान लें। उसमें थोड़ी-सी शक्कर मिलाकर पीने से गर्मियों में लगी हुयी लू मिटती है।

8- प्यास बार-बार लगने पर- सूखा धनिया पानी में भिगो दें और उसे मसल दें। फिर उसमें शहद और शक्कर मिलाकर पीने से बार-बार लगने वाली प्यास शांत होती है।

9- बच्चों की खांसी- हरी धनिया का रस और शक्कर को चावल के मांड में मिलाकर पिलाने से बच्चों की खाँसी और साँस रोग दूर हो जातें हैं।

10- बवासीर- हरी धनिया को पीसकर और उसे गर्म कर इसकी पुल्टिस बनाकर बवासीर के मस्सों पर सेंक करने से मस्से नरम पडतें हैं और इसके द्वारा होने वाला दर्द दूर हो जाता है।
यदि आपको किसी अन्य रोग के इलाज के बारे में जानना हो तो दादी माँ के नुश्खे टैग पर क्लिक करें।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is gimp apps? जिम्प ऐप क्या है? Jimp apps kya hai in hindi on blogger on google

दोस्तों आज हम जिम्प ऐप के बारे में जानेगें। जिम्प ऐप फ़ोटो एडिटिंग की लिहाज से एक बहुत ही उपयोगी ऐप है। यह एक फ्री ऐप है। जिम्प में आप वेबसाइट का टेम्पलेट्स भी बना सकतें हैं स...

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

How to earn by Mobee apps Mobee ऐप के द्वारा कैसे ऑनलाइन कमायें

मोबी ऐप एक ख़ास तरह का ऐप है। जो यूजर को मिस्ट्री शॉपर्स टॉस्क के लिए पेमेंट करता है। इस ऐप को आईओएस और एंड्राइड यूजर्स इंस्टॉल कर सकतें हैं। मोबी को ओपन करने के बाद उस शॉप को फ...