सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

What is treatment of burning ? जलने पर इलाज क्या है ? Jalne par kya ilaj karna chahiye in hindi on blogger on google

जलने का इलाज इस बात पर कायम रहता है कि कितना हिस्सा जला है या कितना गहरा जला है? सामान्य रूप से जलने पर अर्थात चाय,पानी या दाल इत्यादि के गिरने पर जलने पर निम्न नुश्खे अत्यंत लाभदायक हैं।
यदि गर्म तेल से जल जायें तो और उससे कपड़े भीग जाएँ तो वे गर्म तरल के कारण संक्रमण रहित हो जातें हैं। उन्हें एकाएक निकलना नहीं चाहिए।
छाले पड़ने पर जहाँ तक हो सके उन्हें खुला रखना चाहिए।
नुश्खे-1-चौलाई के पत्तों को घास के साथ पीसकर लुगदी बनाकर जले हुये भाग पर लगाने से जलन दूर होगी।
2-अनार की पत्तियों को पीसकर जले हुए अंग पर लगाने से जलन दूर होती है।
3-मेंहदी के पत्तों को पानी या सरसों के तेल के साथ पीसकर जले हुए स्थान पर लगाने से फायदा होता है।
4-केले का गूदा जले हुए भाग पर लगाने से जलन नहीं होगी तथा फोले भी नहीं पड़ेंगे।
5-आलुओं को कूट-पीसकर उसकी लुगदी को जले हुए भाग पर लगाने से तुरन्त लाभ होगा।
6-तारपीन का तेल और कपूर बराबर मात्रा में मिलाकर लगायें तुरन्त ही आराम मिलेगा।
7-बरगद के कोमल पत्तों को गाय के घी में पीसकर लगाने से जलन नष्ट होगी और घाव भी जल्दी ठीक होगा।
8-जले भाग पर शुद्ध शहद का लेप करने से लाभदायक रहेगा।
9-इमली की लकड़ी को जलाकर उसकी राख नारियल के तेल में मिलाकर लगाने से जख्म ठीक होगा।
10-नारियल के जल को अलसी के तेल के साथ पकाकर रखें,इसे लगाने से शीघ्र लाभ होगा।
11-पीपल की छाल का महीन पाउडर बनाकर रख लें। यह पाउडर जल जाने से बने घाव में फायदा करता है।
12-शरीर का कोई अंग जल जाने से शरीर पर सफेद दाग पड़ जातें हैं। जो बड़े भद्दे लगतें हैं। रूई को शहद में भिगोकर उन पर बाँधने से कुछ ही दिनों में सफेद दाग़ मिटकर स्वाभाविक त्वचा आ जायेगी।
13-करेले के रस को रूई की सहायता से जले हुए स्थान पर लगाने से जलन शीघ्र ही नष्ट हो जाती है।
14-शहद के साथ लौंग को पीसकर लगाने से घाव नहीं बन पाता है और जलन भी नहीं होती है।
15-दही में पिसा हुआ चूना लगाने से जले हुए स्थान पर फोले नहीं पड़ेंगे और जलन तुरन्त नष्ट होगी।
16-नमक का गाढ़ा घोल जले स्थान पर लगाने से छाले नहीं पड़ेंगे।
अन्य जानकारी के लिए दादी माँ के नुश्खे टैग पर क्लिक करें या कमेंट में बतायें।
http://techgyanu.blogspot.in

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

एक प्रेम कहानी सात नंबर चुटकुले jokes in hindi chutkule in hindi on blogger on google

पत्नी-अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे? पति-नहीं डार्लिंग,ऐसा नहीं करूँगा ऐसा तो सोच भी नहीं सकता। पत्नी-क्यों नहीं?अरे आपके अच्छे बुरे दिनों में आपका साथ दे...

क्या तुम मुझे पहचानती हो चुटकुले chutkule in hindi on blogger on google

एक बार कोर्ट में एक केस से सम्बंधित केस चल रहा था। तब जज ने कहा-कार्यवाही शुरू की जाये। वकील एक औरत गवाह से-क्या आप मुझे जानतीं हैं? औरत-हाँ,बेटा तू पड़ोस वाले शर्मा जी का बीटा ह...