हेलो दोस्तों आज हम आपको कुछ रेसिपी टिप्स के बारे में बतानें जा रहें हैं-
1-आलू के चिप्स को जार में भरने से पहले उस जार में मीठी नीम की कुछ पत्तियां बिछा दें।
चिप्स काफी दिनों तक कुरकुरे रहेगें।
2-गुझिया को और स्वादिष्ट बनाने के लिए थोडा-सा खसखस और मखाने को भूनकर मिक्सी में उसका पाऊडर बना लें। अब इस पाऊडर को गुझिया के भरावन वाली सामग्री में मिलायें। गुझिया का स्वाद कई गुना बढ़ जायेगा।
3-पकौड़े को करारा और स्वादिष्ट बनाने के लिए बेसन के घोल में थोडा सा चावल का आटा और थोडा सा गर्म तेल डालें।
4-अगर गुलाबजामुन बहुत सख्त बन गये हों तो खाने के समय गुलाब जामुन को प्रेसर कुकर में रखकर कुकर का ढक्कन बंदकर एक सीटी आने तक गर्म करें। गुलाब जामुन मुलायम हो जायेंगे।
5-कड़ाही में हरी सब्जी छौंकते समय तेल गर्म होने से पहले नमक डालें और फिर सब्जी।
इससे सब्जी काली नहीं पड़ेगी।
6-उड़द की दाल के बड़े बनाने हो तो दाल को एक से डेढ़ घंटे से अधिक न भिगोयें। इससे बड़े ज्यादा तेल नहीं सोखेंगें।
यदि आप कोई अन्य जानकारी चाहतें हैं तो खाना-खजाना,recipe,रेसिपी ट्रिक्स,recipe tips टैग्स पर क्लिक करें।
कृपया इस वेबसाइट की url को अपने बुकमार्क में सेव करें-http://techgyanu.blogspot.in
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें