कभी-कभी किसी बीमारी के कारण बाल झड़ने लगतें हैं और गंजेपन की शुरूआत हो जाती है। बालों में रूसी या बालों के किसी रोग के कारण यह शिकायत शुरू हो जाती है।
नुश्खे-1-रात को आँवले का चूर्ण भिगो दें और सुबह उन्हें मसलकर पानी निथार लें। इस पानी में एक-दो कागजी नींबू निचोड़ दें। उस पानी से बाल भिगो दें और पानी रच जाने के बाद बालों को मल-मलकर धोयें,जैसे साबुन के झाग में बाल मलें जातें हैं। इससे बालों का झड़ना तो कम होगा ही साथ ही बाल काले,घने,लम्बे और मुलायम होगें। इस प्रयोग को एक महीने तक करके देखें।
2-उड़द की दाल को उबालकर उसे सिर पर रगड़-रगड़कर लगायें। ऐसा करने से कुछ ही दिनों में बालों का झड़ना रुक जायेगा और नये बाल उग आयेंगे।
3-बाल टूटने की प्रक्रिया निरन्तर चल रही हो तो घबराइये नहीं बस नींबू के रस में बड़ की जटा पीसकर बाल घोएं और फिर नारियल का तेल लगायें,आपकी शिकायत कुछ ही दिनों में दूर हो जायेगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें