सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Ajvain ke prayog in hindi on blogger on google अजवाइन के चमत्कारिक प्रयोग

अजवाइन का उपयोग प्राचीन समय से घरेलू औषधि के रूप में होता रहा है। अजवाइन से तो बुखार तक ठीक हो जाता है। यह योनि विकारों को दूर करने में सक्षम है। अपच,दस्त,पेचिस और जुकाम में यह अधिक फायदेमन्द है।

अजवाइन के नुस्खे-

पेटदर्द-पेट में दर्द हो। तो अजवाइन को गुड़ के साथ खाकर ऊपर से पानी पियें,इससे पेट के दर्द में आराम मिलता है। अजवाइन,कला नमक तथा हींग तीनों को पीसकर रख लें,जब भी पेट में दर्द हो तो एक ग्राम चूर्ण दिन में दो बार गर्म पानी के साथ लें।

कमरदर्द-100 ग्राम अजवाइन का चूर्ण और 100 ग्राम गुड़ दोनों को एक साथ मिलाकर रख लें। 5 से 7 ग्राम चूर्ण सुबह-शाम सेवन करने से कमर दर्द दूर होता है।

वायु-विकार-भोजन करने के बाद पेट में वायु बनने की शिकायत हो अथवा गुड़गुड़ाहट हो,तो तीन ग्राम अजवाइन और दो ग्राम खाने का सोड़ा की फंकी लेकर ऊपर से दो-चार घूँट गर्म जल पियें। दोनों समय भोजन करने के दस मिनट बाद यह प्रयोग करने से उपरोक्त सभी शिकायतें दूर हो जातीं हैं।

जुकाम-खाँसी-सर्दी,जुकाम-खाँसी में पान में अजवाइन डालकर खाने से सर्दी और खाँसी से राहत मिलती है।

गले में दर्द-यदि गले में दर्द हो तो अजवाइन के पानी से बार-बार कुल्ला करने से  तुरंत राहत मिलती है।

पेट के कीड़े-चार मासा अजवाइन के चूर्ण को छाछ में मिलाकर पीने से पेट के कीङे मर जातें हैं।

बुखार-शाम के समय 15 ग्राम अजवाइन को किसी मिटटी के बर्तन में एक कप पानी डालकर उसमें भिगों दें और छत पर रख दें। सुबह छानकर वह पानी पी जाएं,ऐसा नियमित एक सप्ताह तक करने से बुखार खत्म हो जाता है और शरीर में बढ़ी हुई गर्मी शांत हो जाती है।

शिशु को दस्त-छोटे शिशुओं को प्रायः हरे-पीले दस्त की शिकायत हो जाती है। इसमें माँ के दूध में दो-चार रत्ती स्वच्छ  अजवाइन का महीन चूर्ण में दिन में तीन बार दें,इससे शिशु की दस्त की शिकायत दूर होगी।

आँख की फूली-अजवाइन को जलाकर और उसे पीसकर कपड़े से छानकर चूर्ण बनाएँ,आँखो में फूली पड़ जाने पर इस चूर्ण को जस्ते की सलाई से आँखों में लगायें। एक सप्ताह तक सुबह-शाम ऐसा करें। निःशंदेह फूली मिट जायेगी।

गैस रोग-पेट में गैस की शिकायत होने पर चार ग्राम अजवाइन और एक ग्राम काला नमक गर्म पानी पीने से गैस की समस्या दूर होती है।

मासिक गड़बड़ी-महिलाओं में मासिक अवरोध हो जाने पर पुराने गुड़ और अजवाइन का काढ़ा पीने से गर्भाशय का मल साफ़ हो जाता है। प्रतिदिन सुबह-शाम दो बार सेवन करना चाहिए।

दमा-दमा रोग में अजवाइन की गर्म पुल्टिस से रोगी के सीने पर सेंक करने से लाभ होता है।

प्रसूता स्त्री के लिए लाभकारी-प्रसूता स्त्रियों को अजवाइन देने से उन्हें भूख लगती है,अन्न पचता है तथा कमर दर्द दूर होता है।

कब्ज-अजवाइन का काढ़ा पीने से कब्ज की शिकायत दूर होती है और आँतो में सड़न नहीं होती।

श्वेत प्रदर-50 ग्राम चूने के पानी में 4 ग्राम अजवाइन रात को भिगों दें,सुबह उसे हांथो से अच्छी तरह मसलकर छानकर पियें,ऐसा कुछ दिनों तक करने से स्त्रिओं का श्वेत प्रदर रोग दूर होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is gimp apps? जिम्प ऐप क्या है? Jimp apps kya hai in hindi on blogger on google

दोस्तों आज हम जिम्प ऐप के बारे में जानेगें। जिम्प ऐप फ़ोटो एडिटिंग की लिहाज से एक बहुत ही उपयोगी ऐप है। यह एक फ्री ऐप है। जिम्प में आप वेबसाइट का टेम्पलेट्स भी बना सकतें हैं स...

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

How to earn by Mobee apps Mobee ऐप के द्वारा कैसे ऑनलाइन कमायें

मोबी ऐप एक ख़ास तरह का ऐप है। जो यूजर को मिस्ट्री शॉपर्स टॉस्क के लिए पेमेंट करता है। इस ऐप को आईओएस और एंड्राइड यूजर्स इंस्टॉल कर सकतें हैं। मोबी को ओपन करने के बाद उस शॉप को फ...