सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

How to reverse sun damage in hindi कैसे पायें सन् डैमेज से छुटकारा kaise paaye sun damage in hindi on blogger on blog on google.com

गर्मी का मौसम अपने साथ त्वचके लिए ढेरों परेशानियां भी लेकर आता है। सबसे आम परेशानी है टैनिंग और सन डैमेज की।
यूवीबी व यूवीए किरणें त्वचा की नमी को चुरा लेती हैं, जिससे त्वचा की रंगत कम हो जाती है और चेहरे पर काले दाग धब्बे भी पड़ जातें हैं।
क्या है सन् डैमेज-सन डैमेज और टैनिंग धूप के सीधे संपर्क में आने से होती है। यूवीए किरणें मेलैनोसाईट्स को प्रभावित करती हैं। ये मेलैनोसाइट्स मेलानिन को पैदा करतें हैं। इस मेलानिन  से ही त्वचा  की रंगत तय होती है और यही त्वचा को सुरक्षा कवच भी प्रदान करतें हैं। अगर आपकी त्वचा सीधे धूप के सम्पर्क में काफी देर तक रहे तो मेलानिन का बनना बढ़ जाता है। इससे त्वचा की ऊपरी परत प्रभावित होती है और त्वचा काली पड़ने लगती है। साथ ही,यूवी रेडियेशन त्वचा के सेल्स को प्रभावित करके डीएनए तक में परिवर्तन कर सकता है। जिससे कई गम्भीर बीमारियां हो सकती हैं। भले ही आप सनस्क्रीन लगाती हों,लेकिन फिर भी आपको फ़िर भी आपको सन डैमेज हुआ है तो आप कुछ आसान तरीकों से इससे निजात पा सकती हैं।
सन डैमेज को ऐसे करें ठीक-
                                          अगर आप अपनी त्वचा को सन डैमेज के बाद फिर से पहले जैसी निखरी हुई बनाना चाहती हैं तो केमिकल एक्सफोलिअशन डेड स्किन को डीसाल्व कर देता है। जबकि अन्य सिर्फ स्क्रबिंग कर पाते हैं। इसके बाद आपको सन डैमेज के रूप में उभरे ब्राउन स्पॉट्स को दूर करने का स्टेप आता है। इसके लिए आपको स्किन ब्लीच का इस्तेमाल करना होगा।
इससे आपकी त्वचा के ब्राउन एरिया क्लीन हो जाएंगे। अपनी इम्प्रूवमेंट को बनाएं रखने के लिए एसपीएफ 15 से अधिक की सनस्क्रीन लगायें।
इसके अलावा त्वचा के डीएनए की कैंसर से सुरक्षा के लिए एंटीआक्सिडेंट क्रीम लगानी चाहिए। इससे सन डैमेज भी ठीक होता है। इसके अलावा ऐसा खानपान होना चाहिए जिसमें एन्टीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में हो।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

एक प्रेम कहानी सात नंबर चुटकुले jokes in hindi chutkule in hindi on blogger on google

पत्नी-अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे? पति-नहीं डार्लिंग,ऐसा नहीं करूँगा ऐसा तो सोच भी नहीं सकता। पत्नी-क्यों नहीं?अरे आपके अच्छे बुरे दिनों में आपका साथ दे...

सेल्फ ब्रांडिंग के पाँच मंत्र Success mantra सक्सेस मंत्र

वर्कप्लेस यानी कार्यस्थल पर अलग पहचान बनाकर आर्गेनाइजेशन में आप अपनी साख बना सकते हैं। इसके लिए इन पाँच बातों का ध्यान रखना उपयोगी हो सकता है- 1 अपनी खासियत पह चानें- इस बात ...