अपने लैपटॉप की उम्र बढ़ाने के लिए अपनायें ये 6टिप्स-
टिप्स 1- बढ़िया बैट्री बैकअप के लिए-लैपटॉप की बैटरी को लंबे समय तक कारगर बनाये रखने के लिए लैपटॉप में चल रहे व्यर्थ के फीचर्स को बंद कर दें। जैसे-वाई-फाई,ब्लूटूथ,अधिक ब्राइटनेस आदि को बंद रखें।
टिप्स 2-चार्जिग के स्थान का रखें ध्यान-लैपटॉप चार्ज करने वाले कमरे का तापमान का ध्यान रखना चाहिए। कोशिश करें कि ऐसे स्थान पर लैपटॉप चार्ज करें जहाँ पर ज्यादा गर्मी व नमी न हो। चार्जिंग के दौरान एडाप्टर खुद ज्यादा गर्म होता है।ऐसे में गर्म स्थान पर चार्जिंग लैपटॉप के लिए हानिकारक होता है ।
टिप्स 3-लगातार चार्ज न करें बैटरी-फुल चार्ज होने के बाद भी चार्ज करते न रहें। चार्जिंग पूरी होने पर चार्जिंग पोर्ट हटा दें। जब भी बैटरी 15 प्रतिशत कम हो जाए तभी चार्जिंग पर लगायें। बैटरी को लो होने से पहले ही चार्ज करें। देर से चार्ज करने पर पॉवर होल्डिंग कम होती है।
टिप्स 4-बैट्री ख़राब होने पर तुरन्त बदलवाएँ नहीं तो आपके लैपटॉप के इंटरनल पार्ट ख़राब हो सकतें हैं।
टिप्स 5-लैपटॉप को चलते समय विंड पैनल को खुला रखें क्योकि विंड पैनल के खुला न होने पर लैपटॉप हीट होकर ख़राब हो सकता है।
टिप्स 6-चार्जिंग केबल का ध्यान रखें तथा उसे मोड़ कर न रखें नहीं तो कभी भी शॉर्ट सर्किट के कारण आपका लैपटॉप जल सकता है।
http://techgyanu.blogsop.in
दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें