सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सिरके का उपयोग

गन्ने के रस से बनता है सिरका। सिरके को रूचिकर, पेट के रोगों में लाभप्रद, ह्रदय के लिए लाभकारी, अग्नि को प्रदीप्त करने वाला, सिरका पेट की वायु को नष्ट करने वाला है। इसकी उपयोगिता के अनेक कारण हैं।
प्राचीनकाल से घरेलू औषधि के रूप में यह प्रयोग होता रहा है।
आइये जानतें हैं सिरके के निम्न उपयोग-
1- भोजन में स्वाद हेतु- भोजन करते समय दाल, सब्जी अथवा सलाड आदि के साथ जरा सा सिरका मिला लेने से भोजन का स्वाद बढ़ जाता है और भोजन शीघ्र पच जाता है।

2- बाल का झड़ना- पानी में सिरका मिलाकर सिर धोने से बालों का झड़ना रुक जाता है।

3-गले की सूजन- गले की सूजन, जलन आदि दूर करने के लिए पानी में सिरका मिलाकर कुल्ला करने से शीघ्र आराम मिलता है।

4- आँखों की ज्योति का बढ़ना- सिरका व शहद पानी में मिलाकर पीने से आँखों की ज्योति व चमक तेज होती है।

5-पेटदर्द- पेट में दर्द हो रहा हो। तो एक गिलास पानी में आधा चम्मच सिरका मिलाकर पीने से तुरंत आराम मिलता है।

6-जहरीले कीड़े के काटने पर-जहरीले कीड़े के काटने पर हुए घाव में सिरका भरने से विष का प्रभाव कम हो जाता है।

7-लू के लगने पर- सिरका तथा प्याज मिलाकर खाने से लू नहीं लगती है।

8-दाग-धब्बे-बेसन, हल्दी और मलाई में सिरका मिलाकर लेप बनायें। इस लेप को चेहरे पर लगाने से दाग और धब्बे दूर हो जातें हैं और चेहरे का रंग निखरता है।

9-पनीर को अधिक दिनों तक ताजा रखने के लिए उसे सिरके से भीगे कपड़े में लपेटकर रखें।

10-किसी भी नमकीन अचार में सिरका डालने से वह अचार खराब नहीं होता है।

11-दूध में सिरका डालने के बाद उस दूध से पनीर बनाने से पनीर मुलायम बनता है।

12-सिरके से रगड़कर छुड़ाने से लोहे के दाग भी छूट जातें हैं।

13-सिरका मिले पानी से कपड़े को धोने से कपड़े का रंग नहीं निकलता है और कपड़े फीके नहीं पडतें हैं।

14-खिड़की और दरवाजे के शीशे को सिरका मिले हुए पानी से धोने से साफ़ करने पर वह चमक उठतें हैं।

15-लालटेन में या दियासलाई में नई बत्ती डालने से पहले उसे सिरके में डालकर सुखा लें। इससे रौशनी अधिक होगी और धुँआ भी नहीं उठेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is gimp apps? जिम्प ऐप क्या है? Jimp apps kya hai in hindi on blogger on google

दोस्तों आज हम जिम्प ऐप के बारे में जानेगें। जिम्प ऐप फ़ोटो एडिटिंग की लिहाज से एक बहुत ही उपयोगी ऐप है। यह एक फ्री ऐप है। जिम्प में आप वेबसाइट का टेम्पलेट्स भी बना सकतें हैं स...

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

How to earn by Mobee apps Mobee ऐप के द्वारा कैसे ऑनलाइन कमायें

मोबी ऐप एक ख़ास तरह का ऐप है। जो यूजर को मिस्ट्री शॉपर्स टॉस्क के लिए पेमेंट करता है। इस ऐप को आईओएस और एंड्राइड यूजर्स इंस्टॉल कर सकतें हैं। मोबी को ओपन करने के बाद उस शॉप को फ...