सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुलहठी का उपयोग

मुलहठी मीठी तथा ठण्डी होती है। मुलहठी की जड़ पेसाब लाने वाली और दर्दनाशक भी होती है। यह खांसी में विशेष लाभकारी है। इससे कफ पिघलकर बाहर निकल जाती है। यह आमाशय की जलन को भी दूर कर पीठ की हड्डियों को मजबूत करती है। फेफड़ों के लिए भी यह फायदेमंद है। गले का दर्द व सूजन भी कम करती है। इसके सेवन से अनेक रोग दूर होतें हैं।

आइये अब जानतें हैं मुलहठी के उपयोगों के बारे में-
1-खांसी व बुखार में- मुलहठी का मोटा चूर्ण बनाकर पानी में उबालें फिर इस पानी को छानकर इसमें दो गुना चीनी मिलाकर शर्बत बनाकर रख लें। खांसी के साथ बुखार आने पर दो-दो चम्मच दिन में तीन बार लें।

2-जख्म होने पर- मुलहठी का कपड़छन चूर्ण बनाकर तेल में पकायें। इसे जख्मों पर लगाने से जख्म ठीक हो जातें हैं।

3-पुराना कब्ज- मुलहठी के चूर्ण में दोगुनी चीनी डालकर दूध के साथ खाने से पुराने से पुराना कब्ज भी दूर हो जाता है और शरीर में एक नई ताकत आती है।

4-प्रदर रोग-एक माशा मुलहठी का चूर्ण दोगुनी खांड में मिलाकर ताजे जल या गाय के दूध के साथ लेने से स्त्रियों का प्रदर रोग दूर हो जाता है।

5-मिर्गी- मुलहठी के चूर्ण को घी में मिलाकर दिन में तीन बार चाटने से मिर्गी रोग दूर होता है।

6-यौन शक्ति में व्रद्धि-मुलहठी का चूर्ण बनाकर रख लें। 5 ग्राम की मात्रा में चूर्ण को दूध में उबालकर नियमित सेवन करने से यौन शक्ति में व्रद्धि होती है।

7-सर्दी-जुकाम- मुलहठी की जड़ को पीसकर सूंघने से सर्दी और जुकाम में आराम मिलता है और सिरदर्द मिट जाता है।

8-दिमाग की गर्मी-मुलहठी के पत्तों का रस निकालकर उसे सरसों के तेल में उबालें। इससे नियमित सिर पर मालिश करने से दिमाग की गर्मी दूर हो जाती है।

9-मुह के छाले-मुलहठी का काढ़ा बनाकर दिन में 3 से 4 बार गरारे करने से मुह व जीभ के छाले ठीक हो जातें हैं। इससे बैठी हुयी आवाज भी खुल जाती है और मुँह के जख्मों से भी छुटकारा मिलता है।

10-एक माशा मुलहठी का चूर्ण खाने से जी मतलाना, जलन, वमन, गले का बैठना, हिचकी, रक्त विकार और चर्म रोग दूर हो जातें हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is gimp apps? जिम्प ऐप क्या है? Jimp apps kya hai in hindi on blogger on google

दोस्तों आज हम जिम्प ऐप के बारे में जानेगें। जिम्प ऐप फ़ोटो एडिटिंग की लिहाज से एक बहुत ही उपयोगी ऐप है। यह एक फ्री ऐप है। जिम्प में आप वेबसाइट का टेम्पलेट्स भी बना सकतें हैं स...

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

How to earn by Mobee apps Mobee ऐप के द्वारा कैसे ऑनलाइन कमायें

मोबी ऐप एक ख़ास तरह का ऐप है। जो यूजर को मिस्ट्री शॉपर्स टॉस्क के लिए पेमेंट करता है। इस ऐप को आईओएस और एंड्राइड यूजर्स इंस्टॉल कर सकतें हैं। मोबी को ओपन करने के बाद उस शॉप को फ...