सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

कैसे ब्लॉगिग शुरू करें व कैसे इससे कमायें

कैसे शुरू करें ब्लॉगिंग इस सवाल का जबाब है-
आप निम्न स्टेप्स में ब्लॉगिग शुरू कर सकते हैं-
स्टेप- 1गूगल के ब्लॉगरके साथ अपना ब्लॉग बनाने के लिए सबसे आपके पास गूगल मेल की एकई-मेल आईडीहोना जरूरी है। अगर आपके पास जीमेल आई है तो आपको ब्लॉग बनाने में 5 मिनट से भी कम समय लगेगा। इसके लिए एड्रेस बार में टाइप करें http://www.blogger.com/. इंटर करने के बाद आपके सामने एक विंडो खुलेगी, जिसमें आपको अपनी गूगल मेल की आईडी के साथ लॉगिन करना होगा। लॉगिन करते ही आपके सामने एक विंडो खुलेगी, जिसमें आपको बाईं तरफ न्यू ब्लॉग (new blog) का विकल्प दिखेगा।
स्टेप- 2न्यू ब्लॉग पर क्लिक करते ही आपके सामने एक पॉप अप विंडो खुलेगी, जिसमें अपने ब्लॉग का नाम और जो ब्लॉग एड्रेस आप चाहते हैं, वो डालना होगा। यहां पर चेक अवेलिबिलिटी (check availability) के विकल्प से आप यह भी आसानी से जान सकते हैं कि आपकेद्वारा डाला गया एड्रेस उपलब्ध है या नहीं। अगर वह एड्रेस किसी और ने आपसे पहले ही ले रखाहोगा तो आपको कोई दूसरा एड्रेस डालना होगा। इसके बाद उसी विंडो में नीचे दिए गए टेम्पलेट्स में से किसी एक को चुनिए और क्रिएट ब्लॉग (create blog) विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप- 3क्रिएट ब्लॉग पर क्लिक करते ही आपके सामने एक विंडो खुलेगी, जिसमें आपके ब्लॉग का नाम दिखरहा होगा। जैसे ही आप उस पर क्लिक करेंगे आपके सामने आपका ब्लॉग खुल जाएगा। आपको बता दें कि यह विंडो सिर्फ वही खोल सकता है, जिसके पास आपका आईडी और पासवर्ड होगा। इस विंडो से आपअपने ब्लॉग को मैनेज कर सकते हैं। इसके जरिए आप न सिर्फ ब्लॉग में अपडेशन कर सकते हैं, बल्कि उसका डिजाइन भी बदल सकते हैं।
अापने ब्लॉग को देखने के लिए आपको एड्रेस बार में वह एड्रेस टाइप करना होगा, जिसके जरिए आपने स्टेप-2 में अपना ब्लॉग रजिस्टर किया था।
ऐसे होती है ब्लॉग से कमाई...1-गूगलएडसेंसब्लॉग से कमाई के लिए इस विंडो में बाईं तरफ दिए गए मेन्यू में अर्निंग्स परक्लिक करके खुद को गूगल एडसेंसके लिए रजिस्टर कर सकते हैं। गूगल एडसेंस सर्च इंजन दिग्गज गूगल की तरफ से दिया जाने वाला कमाई का सबसे अच्छा तरीका है। इसके लिए आपको गूगल अकाउंट से गूगल एडसेंस के लिए रजिस्टर होना पड़ता है। आपको बता दें कि गूगल एडसेंस से अप्रूवल पाने के लिए आपके ब्लॉग पर ठीक-ठाक ट्रैफिक होना जरूरी है। साथ ही, गूगल की तरफ से गूगल एडसेंस के लिए अप्रूवल देने से पहले आपके ब्लॉग की कंटेट क्वालिटी भी चेक की जाती है। अगर आपके ब्लॉग का कंटेट पोर्न है, तो आपको इसका अप्रूवल नहीं मिलेगा, साथी ही आपका ब्लॉग गूगल की तरफ से बैन भी किया जा सकता है।
2- विज्ञापनयदि आपका ब्लॉग लोगों में लोकप्रिय हो जाता है तो फिर आप अपने ब्लॉग पर किसी कंपनी का प्रोडक्ट प्रमोट कर सकते हैं, जिसके लिए आपको कंपनी की तरफ से पैसे मिलेंगे। हालांकि, इसके लिए पहले कंपनी से एग्रीमेंट करना होगा, तभी आपको उनके प्रोडक्ट को प्रमोट करने के लिए पैसे दिए जाएंगे। इसके अलावा आपके ब्लॉग पर किसी दूसरी वेबसाइट का विज्ञापन भी किया जा सकता है, जिसके लिए उस वेबसाइट की तरफ से आपके पैसे दिए जाते हैं।
3- एफिलिएशन प्रोग्रामआज के समय में ई-कॉमर्स काफी तेजी से बढ़ रहा है। लोग ऑनलाइन शॉपिंग को न सिर्फ सहूलियत,बल्कि रुतबे के लिए भी इस्तेमाल करने लगे हैं। ई-कॉमर्स की इस तेजी में आपके पास भी कमाईका मौका है। अधिकतर ई-कॉमर्स कंपनियां एफिलिएशन प्रोग्राम ऑफर करती हैं। इसमें आपको उस कंपनी के साथ रजिस्टर होना होता है और फिर कंपनी द्वारा दिए गए लिंक को अपने ब्लॉग पर लगाना होता है। जब भी कोई विजिटर उस कंपनी का प्रोडक्ट आपकी वेबसाइट के माध्यम से जाकर खरीदता है तो इसके लिए आपको कंपनी की तरफ से कमीशन प्रदान करती है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

एक प्रेम कहानी सात नंबर चुटकुले jokes in hindi chutkule in hindi on blogger on google

पत्नी-अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे? पति-नहीं डार्लिंग,ऐसा नहीं करूँगा ऐसा तो सोच भी नहीं सकता। पत्नी-क्यों नहीं?अरे आपके अच्छे बुरे दिनों में आपका साथ दे...

क्या तुम मुझे पहचानती हो चुटकुले chutkule in hindi on blogger on google

एक बार कोर्ट में एक केस से सम्बंधित केस चल रहा था। तब जज ने कहा-कार्यवाही शुरू की जाये। वकील एक औरत गवाह से-क्या आप मुझे जानतीं हैं? औरत-हाँ,बेटा तू पड़ोस वाले शर्मा जी का बीटा ह...