दोस्तों आज के समय आप सभी एटीएम यानि ऑटोमेटेड टेलर मशीन से तो परिचित होगें ही परन्तु क्या आप जानतें हैं कि एटीएम के द्वारा हम पैसे प्राप्त करने के अतिरिक्त अन्य कौन कौन सी सुविधाओं के लिए उपयोग कर सकतें हैं।
लेकिन यह जानना रोचक है कि एटीएम महज कैश निकालने की जगह नहीं है बल्कि वहां आप टैक्स भुगतान से लेकर निवेश करने, मोबाइल रिचार्ज करने,लोन के लिए आवेदन करने जैसे कई महत्वपूर्ण कार्य कर सकतें हैं।
आइये हम जानतें हैं कि हम एटीएम के द्वारा कौन-कौन से कार्य कर सकतें हैं-
1-कैश व चेक जमा करना
2-इनकम टैक्स जमा करना
3-यूटिलिटी बिल का भुगतान करना
4-किसी स्कीम में निवेश करना
5-चेकबुक के लिए आर्डर करना
6-लोन के लिए आवेदन करना
7-मोबाइल रिचार्ज करना
8-किसी एनजीओ को डोनेशन प्रदान करना
आइये अब इन सबके बारे में विस्तार से जानतें हैं-
1-एटीएम द्वारा निवेश की सुविधा- आज के समय में कई बैकों द्वारा आपको निवेश करने की सुविधा भी दी जा रही है। अगर आप फिक्सड डिपॉज़िट करना चाहतें हैं या किसी मैचुअल फंड में निवेश करना चाहतें हैं। तो इसके लिए आप अपने एटीएम का इस्तेमाल कर सकतें हैं।
2-अपने अकाउंट का बैलेंस या स्टेटमेंट जानना-अब आप अपने बैंक के एटीएम से अपने अकाउंट का बैलेंस का पता लगा सकतें हैं। आप अपने खाते का मिनी स्टेटमेंट हासिल कर सकतें हैं। यही नहीं आप अपने अकाउंट के पिछले चार पांच ट्रान्सेशन का सम्पूर्ण विवरण भी जान सकतें हैं।
कई बार लोग बैंक के ब्रांच में नहीं जा सकतें हैं। इसलिए यह पता नहीं चल पता है कि उनके अकाउंट में कितनी राशि है और कहाँ-कहाँ पैसा खर्च किया गया है। ऐसे में यह सुविधा उनके लिए बहुत ही उपयोगी साबित हो सकती है।
3-दो खातों के बीच पैसे का हस्तांतरण या ट्रांसफर-
कई लोगों के पास एक ही बैंक में या एक ही ब्राँच में दो अलग-अलग अकाउंट होतें हैं।
मसलन किसी के पास बैंक में एक कोई सैलरी अकाउंट और दूसरा कोई सेविंग या अन्य कोई रेगुलर अकाउंट है। अब मान लीजिये कि उसके लोन की ईएमआई उसके रेगुलर अकाउंट से कटती है और उसमें पैसे नहीं हैं। तो वह इस सुविधा द्वारा अपने सैलरी अकाउंट से उसमें पैसा भेज सकता है। इस सुविधा को मनी ट्रांसफर एटीएम कहतें हैं।
लेकिन यह ध्यान रखें कि एटीएम से मनी ट्रांसफर एक ही बैंक के दो अकाउंट या एक ही बैंक के दो ब्रांच के अकाउंट के बीच ही होता है, अलग-अलग बैंक के अकाउंट के बीच नहीं।
4- चेकबुक का ऑर्डर- कई बार ऐसा होता है कि हमें कहीं चेक के द्वारा पेमेंट करना होता है और हमारे पास चेकबुक उपलब्ध नहीं होती है। ऐसे में हम अपने आसपास के अपने बैंक एटीएम में जाकर चेकबुक के लिए ऑर्डर कर सकतें हैं।
आपको ब्राँच जाने की जरूरत नहीं होती है और चेकबुक आपके घर में आ जायेगी।
5- कैश या चेक जमा करना- कैश या चेक को एटीएम के द्वारा जमा करना। एक ऐसी सुविधा है जिससे लोगों को बड़ी राहत मिली है। अब ऐसे में एटीएम भी आने लगें हैं जिनके द्वारा आप कैश या चेक जमा कर सकतें हैं। इससे आपको बैंक में जाकर लम्बी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा।
6-मोबाइल को रिचार्ज करना- अब यह कोई आश्चर्य की बात नहीं है कि आपका मोबाइल फ़ोन का सिम कार्ड एटीएम के द्वारा रिचार्ज हो जायेगा।
इसके लिए आपको अपने बैंक के एटीएम में जाना होगा और वहाँ जाकर कार्ड और पिन का नंबर डालने के बाद "रिफिल योर प्रीपेड सिम" ऑप्शन का चुनाव करने के बाद प्रासिजर अर्थात स्टेप्स को फॉलो करें। बस इस तरह से आपका सिम कार्ड रिचार्ज हो जायेगा।
7-विभिन्न तरह के बिल जमा करना- अब आप एटीएम के द्वारा अपने विभिन्न प्रकार के यूटिलिटी बिलों को भी जमा कर सकतें हैं। इस सुविधा के द्वारा आप लम्बी-लम्बी लाइनों में लगने से बच जातें हैं।
फ़ोन बिल, बिजली का बिल, बीमा का प्रीमियम भुगतान,क्रेडिट कार्ड बिल इत्यादि का भुगतान अब आप अपने बैंक के एटीएम में जाकर कर सकतें हैं अर्थात एटीएम द्वारा कर सकतें हैं।
यदि आपको एटीएम के बारे में अन्य कोई जानकारी चाहतें हैं। तो नीचे दिए गये एटीएम टैग पर क्लिक करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें