treatment of Rheumatism ? गठिया या जोड़ों के दर्द का इलाज क्या है ? gathiya ya jodon ke dard ka ilaj kya hai aur kaise karte hai in hindi on blogger on google
जोड़ों की पीड़ा से अधिकांश लोग परेशान रहतें हैं। उन्हें प्रायः दैनिक कामकाज करने में दिक्कत का सामना करना पड़ता है। जिन लोगों में जोड़ों के दर्द का प्रमुख लक्षण मिलता है। उनमें से एक रोग है गठिया।
कारण-जोड़ों के दर्द से अधिकांश लोग परेशान रहतें हैं।
इसका मुख्य कारण है-वायु,हड्ड़ी और जोड़ों में वायु का निवास होता है। इसके असन्तुलन से जोड़ों में दर्द उत्प्नन होता है। अतः वायु को बिगाड़ने वाले कारण जोड़ों में दर्द उत्प्नन करतें हैं।
लक्षण-शुरू में बुखार,बदनदर्द,अरूचि जैसे लक्षण प्रकट होतें हैं। फिर जोड़ों में कभी-कभार हल्का दर्द या जकड़न जैसे लक्षण प्रकट होतें हैं।
हाथ या पाँव सिकोड़ने या फैलाने में भी दर्द होता है।
नुश्खे-1-शीतकाल में जोड़ों के दर्द में एक मुठ्ठी अजवाइन तथा एक बड़ा चम्मच नमक पानी में डालकर उबालें, उस पर जाली रखकर कपड़ा निचोड़कर तह करके गरम करें तथा उससे सेंक करें, दर्द दूर हो जायेगा।
2-घुटनों,हांथो की उँगलियों या बाँहों के जोड़ों में दर्द की टिस उठती हो। तो कोई भी कार्य करने या वजन उठाने में तकलीफ होती है। तब आप कोई भी इलाज करें कोई फायदा नहीं होगा।
आप दिन में चार या पाँच बार टमाटर का सेवन करें। तब एक हफ्ते के भीतर ही आपको आश्चर्यजनक लाभ होगा।
3-आक की बन्द कलियां,अडूसे सूखे पत्त्ते,काली मिर्च और सोंठ बराबर मात्रा में लेकर पीस लें। फिर उसमे जरा सा पानी मिलाकर मटर के बराबर गोलियां बना लें।
एक गोली का हर सूर्यास्त के बाद सेवन करें।
4-गठिया या सन्धिवात में नीम के तेल की मालिश लाभप्रद होती है।
5-शरीर के किसी भी अंग में दर्द की टिस उठती हो। तो आप सुबह-शाम पीसे हुए आँवले का चूर्ण कुनकुने पानी के साथ फांक लें।
6-अजवाइन के तेल की मालिश से जोड़ों के दर्द में आराम मिलेगा।
7-अदरख का रस या सोंठ,काली मिर्च बायविंडंग तथा सेंधा नमक का चूर्ण बना कर रख लें। इस चूर्ण को 3-3 ग्राम की मात्रा में शहद में मिलाकर चांटे।
8-राई का लेप करने से हर प्रकार का दर्द दूर हो जायेगा।
9-लहसुन पीसकर लगाने से बदन का हर दर्द जाता रहेगा। किन्तु इसे जल्द हटा देना चाहिए नहीं तो फफोले पड़ने का भय बना रहता है।
10-कनेर की पत्ती उबालकर पीस लें और मीठे तेल में मिलाकर लेप करें इससे दर्द जाता रहेगा।
11-अजवाइन को पानी में डालकर पका लें और उस पानी की भाप दर्द वाले स्थान पर दें। देखते ही देखते दर्द गायब हो जायेगा।
12-गठिया के दर्द में एरण्डी का छिला हुआ बीज पहले दिन एक,दुसरे दिन दो और तीसरे दिन तीन इस प्रकार सात दिन तक खायें। फिर प्रतिदिन एक एक कम करते हुए एक बीज पर वापस आयें। इससे गठिया का दर्द हमेशा के लिए गायब हो जायेगा।
13-लहसुन की दो कलियाँ कुचलकर तिल के तेल में डालकर गर्म करें और उससे जोड़ों पर मालिश करें हर प्रकार के दर्द से छुटकारा मिलेगा।
14-कड़वे तेल में अजवाइन और लहसुन जलाकर उससे मालिश करने पर हर दर्द से छुटकारा मिलता है।
15-दस मिली एरंड के तेल में सोंठ के गाढ़े में मिलाकर प्रतिदिन सुबह पियें।
16-दर्द से परेशान रोगी को चाहिए कि कपड़े को गर्म करके जोड़ों पर सेंक करे। गर्म पानी की थैली का प्रयोग भी लाभदायक है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें