सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

What is treatment of jaundice ? पीलिया का इलाज क्या है ? Piliya ka ilaj kaise krte hai in hindi on blogger on google

पीलिया के रोग में रक्त में रंजक पित्त की मात्रा बढ़ जाती है। जिससे शरीर में खून की कमी हो जाती है।
इस रोग में यकृत में सूजन आ जाती है। यह स्वतंत्र रूप में भी हो सकता है। गर्मी की अपेक्षा यह रोग सर्दी में अधिक होता है।
कारण-क्षारीय पदार्थ,अम्ल,लवण,उष्ण गुण वाले पदार्थो का अधिक सेवन,विरूद्ध आहार,मटर,उड़द,तैलीय पदार्थ आदि। इनका प्रभाव हमारे यकृत पर पड़ता है।
रंजक इसके अतिरिक्त एक वायरस के कारण भी होता है। जो कि संक्रामक होता है।
चरस,गांजा,अफीम आदि का सेवन करने वालों को प्रायः पीलिया की शिकायत हो जाती है।
असंतुलित आहार लेने वालों को भी पीलिया हो जाती है तथा गन्दे वातावरण में रहनें वाले लोगों को भी पीलिया की शिकायत होती है।
लक्षण-इस रोग में आँखें,नाखून और त्वचा पीली हो जाती है। शरीर के विभिन्न अंगों में दर्द,अत्यधिक कमजोरी,थकान व उल्टी जैसे लक्षण प्रकट हो जाते हैं।
अरूचि और उल्टी दोनों लक्षण आकस्मिक रूप से प्रकट होना पीलिया रोग का विशेष लक्षण है।
नुश्खे-1-रोज बेल के 15 पत्तें पानी के साथ पीसकर इस पेय का एक सप्ताह तक नियमित सेवन करने से उग्र पीलिया भी ठीक हो जाती है।
2-एक ग्राम पीपल की छाल की राख फाँक कर एक या दो गिलास छाछ पियें,इससे सारा पीलापन निकल जाता है।
3-पीपल की छाल का नरम गूदा 50 ग्राम जौ कूट करके 250 मिली पानी में किसी कुल्हड़ में भिगों दें,सुबह पानी निथारकर पियें। यह लाभदायक सिद्ध होगा।
4-दस ग्राम सोंठ चूर्ण में गुड़ मिलाकर सुबह-शाम दो बार कुनकुने पानी के साथ कम से कम एक सप्ताह तक सेवन करें। इससे पीलिया में विशेष लाभ होता है।
5-पीलिया का सर्वोत्तम इलाज गन्ना है। गन्ने को चूसने या उसका ताजा रस पीने से पीलिया में विशेष फायदा होता है।
6-भुने हुए जौ या चने के सत्तू के साथ गन्ने के रस का सेवन करने से पीलिया सदा के लिए खत्म हो जायेगी।
7-पीपल और लसोढ़े के 7-7 या 11-11 पत्तें घोट पीसकर नमक मिला लें और इसे खाली पेट ग्यारह दिन तक पियें। इससे आपको आराम मिलेगा।
8-दस ग्राम पिसी हुयी हल्दी 50 या 100 ग्राम दही में मिलाकर खाने से पीलिया कुछ ही दिनों में दूर हो जायेगी।
9-गाय के दूध की ताजा छाछ या दस तोले मठ्ठे में आधा तोला हल्दी मिलाकर सुबह-शाम पीने से पीलिया का निवारण होता है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

एक प्रेम कहानी सात नंबर चुटकुले jokes in hindi chutkule in hindi on blogger on google

पत्नी-अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे? पति-नहीं डार्लिंग,ऐसा नहीं करूँगा ऐसा तो सोच भी नहीं सकता। पत्नी-क्यों नहीं?अरे आपके अच्छे बुरे दिनों में आपका साथ दे...

क्या तुम मुझे पहचानती हो चुटकुले chutkule in hindi on blogger on google

एक बार कोर्ट में एक केस से सम्बंधित केस चल रहा था। तब जज ने कहा-कार्यवाही शुरू की जाये। वकील एक औरत गवाह से-क्या आप मुझे जानतीं हैं? औरत-हाँ,बेटा तू पड़ोस वाले शर्मा जी का बीटा ह...