सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

what is treatment of constipation ? कब्ज का इलाज क्या है ? kbj ya constipation ka ilaj kaise krte hai in hindi on blogger on google

उत्पत्ती का मूल कारण कब्ज है। आंतो से मल बिलकुल न निकले,कम निकले,कठिनाई से निकले या बंधा हुआ निकले तो समझ लेना चाहिए कि व्यक्ति कब्ज रोग से पीड़ित है। दूसरे शब्दों में कहा जा सकता है कि आंत की अनुलोम गति अर्थात मल के नीचे खिसकने की गति कम हो जाती है।
कारण-मल के मलाशय में आ जाने के बाद भी मल त्यागने के लिए न जाया जाये। तो धीरे-धीरे मलाशय में मल त्याग करने की संवेदना धीमी पड जाती है।
इसके अतिरिक्त व्यायाम न करना,आलस्य,शोक,चिंता,भय,क्रोध,वर्द्धावस्था आदि कारणों से भी कब्ज हो सकता है।
चाय,सिगरेट,कॉफी,मदिरा आदि भी कब्ज के कारण हैं।
भोजन में पत्तेदार साग-सब्जियों और रेशेदार खाद्य पदार्थों का अभाव भी कब्ज रोग को उत्प्नन करता है।
नुश्खे-1-सवेरे उठ कर दो सेब खाली पेट दांतो से काटकर खाएं। कब्ज नहीं होगा।
2-दो चुटकी अजवाइन का चूर्ण मठ्ठे में मिलाकर घूँट-घूँट कर पियें। दो से तीन दिनों में ही कब्ज दूर हो जायेगा।
3-प्रातःकाल बिना कुछ खाये 5 दाने मुनक्का खाने से कब्ज दूर होता है।
4-रात को सोने से पहले एक चम्मच शहद,एक गिलास ताजे पानी में मिलाकर पियें इससे कब्ज नहीं होगा।
5-काली हरड़ को घी में भूनकर फुला लें। फिर उसमें उतना ही काला नमक मिलाकर पीसकर चूर्ण बना लें।
इस चूर्ण को गुनगुने पानी के साथ रात को सोने के समय आधा चम्मच लें। इससे सुबह उठने के साथ ही खुलकर दस्त आयेगी।
ऐसा हफ्ते में एक या दो बार करें,कब्ज की शिकायत हमेशा के लिए दूर हो जायेगी।
6-दो बड़े पीले पके संतरों का रस प्रातः नाश्ते से पहले ही पियें। हफ्ते भर पुराना कब्ज ठीक हो जायेगा।
7-रात को नींबू काटकर रख दें,सवेरे उसकी शिकंजी बनाकर पी लें,इसे पीने से कब्ज दूर होता है।
8- 20 ग्राम त्रिफला रात को 250 ग्राम पानी में भिगोकर रखें,सुबह शौच क्रिया करने से पूर्व त्रिफला का निथरा हुआ जल पियें। कब्ज दूर होगा।
9-यदि आप बिना छाने आटे की मोटी-मोटी रोटी बनाकर खायें। तो कब्ज दूर होगा परन्तू ध्यान रहे कि रोटी चबा-चबाकर खाएं।
10-खाली पेट एक गिलास पानी में एक नींबू का रस व एक ग्राम सेंधा नमक मिलाकर कुछ दिनों तक सेवन करें। इससे पुराने से पुराना कब्ज भी ठीक हो जाता है।
11-कटी हुयी हरड रात को को फाँक कर 250 मि0ली0 कुनकुना पानी पी लें,सुबह उठते ही पेट साफ़ हो जायेगा।
12-सोने से पहले कुनकुने पानी के साथ 3 ग्राम सौंफ का चूर्ण लेने से कब्ज में फायदा होता है।
13-गाजर,मूली,शलजम,टमाटर,पालक की पत्तियां एवं चौलाई की पत्तियों के सलाद में नारियल की गिरी के छोटे टुकड़े मिलाकर भोजन के साथ या उसके बाद खायें,पुराने से पुराना कब्ज भाग जायेगा।
14- 7 से 8 अंजीर को उबालकर उसका काढ़ा बना लें,रात को सोने से पहले यह काढ़ा पियें। 3-4 दिनों तक लगातार पीने से कब्ज की शिकायत हमेशा के लिये समाप्त हो जायेगी। यदि दस्त अधिक आने लगें तो काढ़ा फौरन बन्द कर देना चाहिए।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

एक प्रेम कहानी सात नंबर चुटकुले jokes in hindi chutkule in hindi on blogger on google

पत्नी-अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे? पति-नहीं डार्लिंग,ऐसा नहीं करूँगा ऐसा तो सोच भी नहीं सकता। पत्नी-क्यों नहीं?अरे आपके अच्छे बुरे दिनों में आपका साथ दे...

क्या तुम मुझे पहचानती हो चुटकुले chutkule in hindi on blogger on google

एक बार कोर्ट में एक केस से सम्बंधित केस चल रहा था। तब जज ने कहा-कार्यवाही शुरू की जाये। वकील एक औरत गवाह से-क्या आप मुझे जानतीं हैं? औरत-हाँ,बेटा तू पड़ोस वाले शर्मा जी का बीटा ह...