How to make sweet corn kri ? स्वीट कॉर्न करी कैसे बनातें हैं ? Sweet corn kari banane ki vidhi kya hai in hindi on blogger on google
दोस्तों आज हम स्वीट कॉर्न करी बनाने की विधि जानेगें।
सामग्री- भुट्टे के दाने-2 कप
कटी हुई शिमला मिर्च- 1
कटा प्याज- 1
बीच से कटी हरी मिर्च- 2
अदरख- लहसुन पेस्ट- 1 चम्मच
कसूरी मेथी- 1 चम्मच
हल्दी पाऊडर- 1/4चम्मच
लाल मिर्च पाऊडर- 1 चम्मच
धनिया पाऊडर- 1-1/2 चम्मच
गरम मसाला पाऊडर- 1/4 चम्मच
कटे टमाटर- 2
दूध में भिगोया काजू- 5
बारीक कटी धनिया पत्ती- 2 चम्मच
मलाई- 1 चम्मच
नमक-स्वादानुसार
तेल- 1-1/2 चम्मच
विधि-तेल गर्म करें और प्याज डालें। प्याज को सुनहरा होने तक पकायें। हरी मिर्च और अदरख-लहसुन पेस्ट डालें।
मध्यम आंच पर 3 मिनट तक पकायें।
शिमला मिर्च डालें और 5 मिनट तक पकायें।
कसूरी मेथी डालें और दो मिनट तक भूनें।
हल्दी पाऊडर,लाल मिर्च पाऊडर,धनिया पाऊडर,जीरा पाऊडर और नमक डालें।
अच्छी तरह मिलायें।
टमाटर डालें और तेल के अलग होने तक पकायें।
भुट्टे के दाने डालें और मिलायें।
कढ़ाही ढक कर चार मिनट तक पकायें।
आधी धनिया पत्ती और 1/2 कप पानी डालें और उबालें।
आंच धीमी करें और कढ़ाही को ढककर मध्यम आंच पर 15 से 18 मिनट तक पकायें।
काजू का पेस्ट तैयार कर लें।
अब गरम मसाला पाऊडर काजू पेस्ट कड़ाही में डालें।
अच्छी तरह से मिलाएं और दो मिनट तक पकायें।
मलाई डालें और धीमी आंच पर लगातार मिलाते हुए एक मिनट तक पकायें।
अब गैस बंद करें।
सर्विंग बाऊल में डालकर धनिया पत्ती से गर्निश करें।
रोटी या नान के साथ गर्मागर्म सर्व करें।
यदि आप कोई अन्य जानकारी चाहतें हैं तो खाना-खजाना,recipe टैग्स पर क्लिक करें।
कृपया इस वेबसाइट की url को अपने बुकमार्क में सेव करें-http://techgyanu.blogspot.in
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें