राह चलते,घर का काम करते हुए फिसल जाने पर या गिर जाने पर मोच लग जाने पर चोट या घाव हो जाता है। इसका इलाज निम्न है-
1-त्वचा या घाव से बहते खून पर फिटकरी पीसकर बुरक दीजिये। इससे खून का बहना रुक जायेगा।
2-मोच के स्थान पर सरसों का तेल लगाकर उस पर हल्दी का पाउडर छिड़कें तथा छोटे तौलिये से ढ़क दें।एक कपड़े में नमक की पोटली बाँध लें,इसे तवे के ऊपर गर्म करके तौलिये के ऊपर से सहने योग्य सेंक दें।
3-नीम की हरी पत्तियो को पीसकर उसकी लुगदी बनाकर घाव पर रखकर पट्टी बांध दें। घी में प्याज पीसकर पुल्टिस बनाकर घाव पर बांधने से भी लाभ होगा।
4-चोट के कारण घाव होने पर 20-25 नीम की ताजी पत्तियों को तोड़कर पानी के साथ पीस लें और साफ़ कपड़े से छान लें। इस रस में चुटकीभर हल्दी डाल दें,फिर इस रस में रूई के फाहे को भिगोकर तवे पर थोडा सा घी डालकर गर्म करें,जब रूई जलने लगे तो उसे हटाकर थोडा-सा ठंडा कर घाव पर लगाकर पट्टी बांध दें। रूई का फाहा इतना गर्म रहना चाहिए कि बर्दाश्त किया जा सके। ऐसा तीन-चार दिन करने से घाव ठीक हो जाता है।
5-तुलसी के पत्तों को पीसकर लगाने से घाव ठीक हो जाता है।
6-यदि सब्जी काटते वक्त हाथ कट गया हो उस समय मिट्टी के तेल में कपड़े की भिगो कर बांध दें तथा ऊपर से थोडा मिट्टी का तेल छिड़क दें। रक्तस्त्राव तुरंत रुक जायेगा।
7-गूलर के पत्तों को पीसकर घाव पर लगाने से कुछ ही दिनों में घाव भर जाता है।
दोस्तों आज हम जिम्प ऐप के बारे में जानेगें। जिम्प ऐप फ़ोटो एडिटिंग की लिहाज से एक बहुत ही उपयोगी ऐप है। यह एक फ्री ऐप है। जिम्प में आप वेबसाइट का टेम्पलेट्स भी बना सकतें हैं स...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें