सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

एचटीएमएल5 क्या है? html5 kya hai in hindi what is HTML5?



एच॰टी॰एम॰एल5 (HTML5) एच॰टी॰एम॰एल मानक का अगला प्रमुख संशोधन है जिसका वर्तमान में विकास किया जा रहा है।
अपने तत्काल पूर्ववर्तियों एच॰टी॰एम॰एल 4.01, तथा एक्स॰एच॰टी॰एम॰एल 1.1 की ही तरह, एच॰टी॰एम॰एल5 भी वर्ल्ड वाइड वेब पर सामग्री की संरचना तथा उसको प्रस्तुत करने वाला एक मानक है। वेब हाइपरटेक्स्ट अनुप्रयोग प्रौद्योगिकी कार्य समूह (WHATWG) ने नए मानक पर 2004 में काम शुरू किया; उस समय वर्ल्ड वाइड वेब कंसोर्टियम (W3C) एक्स॰एच॰टी॰एम॰एल 2.0 के भविष्यपरक विकास पर अपना ध्यान केंद्रित कर रहा था और एच॰टी॰एम॰एल 4.01 को 2004 से अपडेट नहीं किया गया था।
[2]
2009 में, W3C ने एक्सएच॰टी॰एम॰एल 2.0 कार्य समूह के चार्टर को समाप्त हो जाने दिया और उसे नवीनीकृत नहीं करने का निर्णय लिया। W3C और WHATWG वर्तमान में साथ मिलकर एच॰टी॰एम॰एल5 के विकास पर काम कर रहे हैं।
[3]
एच॰टी॰एम॰एल5 को निम्न बातों के प्रतिक्रियास्वरूप विकसित किया जा रहा है - वर्ल्ड वाइड वेब पर सामान्य उपयोग में आने वाले एच॰टी॰एम॰एल तथा एक्स॰एच॰टी॰एम॰एल, कई विनिर्देशों, वेब ब्राउजर जैसे सॉफ्टवेयर उत्पादों, सामान्य अभ्यास द्वारा स्थापित तथा मौजूदा वेब दस्तावेजों में कई वाक्यविन्यास (सिंटेक्स) त्रुटियों द्वारा पेश की गयी सुविधाओं का मिश्रण है। यह एक ऐसी मार्कअप भाषा को परिभाषित करने का प्रयास भी है जिसे एच॰टी॰एम॰एल या एक्स॰एच॰टी॰एम॰एल वाक्य-रचना (सिंटेक्स) में लिखा जा सके। इसमें आपसी रूप से अधिक जुड़े हुए क्रियांवनों को प्रोत्साहित करने वाले विस्तृत प्रसंस्करण मॉडल शामिल हैं; यह दस्तावेजों के उपलब्ध मार्कअप को विस्तृत, बेहतर तथा तर्कसंगत बनाता है; और जटिल वेब एप्लीकेशंस के लिए मार्कअप तथा एपीआई को पेश करता है।
[4]
विशेष रूप से, एच॰टी॰एम॰एल5 कई नई वाक्यविन्यास सुविधाओं को जोड़ता है। इनमे शामिल है, <video>, <audio> और <canvas> तत्वों के साथ-साथ SVG सामग्री का एकीकरण, जिन्हें स्वामित्व वाली प्लगइन्स तथा उनकी एपीआई का उपयोग किये बिना ही वेब पर मल्टीमीडिया और ग्राफिक सामग्री को शामिल तथा इस्तेमाल किये जाने की प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

↑ "Mac Developer Library: System-Declared Uniform Type Identifiers". एप्पल. 2009-11-17. https://developer.apple.com/library/mac/#documentation/Miscellaneous/Reference/UTIRef/Articles/System-DeclaredUniformTypeIdentifiers.html.
↑ "HTML 4 Errata". W3C. http://www.w3.org/MarkUp/html4-updates/errata. अभिगमन तिथि: 4 दिसम्बर 2010.
↑ "Frequently Asked Questions (FAQ) about the future of XHTML". W3C. http://www.w3.org/2009/06/xhtml-faq.html. अभिगमन तिथि: 4 दिसम्बर 2010.
↑ "HTML5 differences from HTML4". W3C. 19 अक्टूबर 2010. http://www.w3.org/TR/html5-diff/. अभिगमन तिथि: 4 दिसम्बर 2010.

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

एक प्रेम कहानी सात नंबर चुटकुले jokes in hindi chutkule in hindi on blogger on google

पत्नी-अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे? पति-नहीं डार्लिंग,ऐसा नहीं करूँगा ऐसा तो सोच भी नहीं सकता। पत्नी-क्यों नहीं?अरे आपके अच्छे बुरे दिनों में आपका साथ दे...

क्या तुम मुझे पहचानती हो चुटकुले chutkule in hindi on blogger on google

एक बार कोर्ट में एक केस से सम्बंधित केस चल रहा था। तब जज ने कहा-कार्यवाही शुरू की जाये। वकील एक औरत गवाह से-क्या आप मुझे जानतीं हैं? औरत-हाँ,बेटा तू पड़ोस वाले शर्मा जी का बीटा ह...