सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

How to make peanut butter in house? कैसे अपने घर में बनायें पीनट बटर

दोस्तों आपने पीनट बटर के बारे में तो सुना ही होगा। तो क्या आप इसे अपने घर में बनाना भी चाहेगी। आप इसे आराम से घर में कुछ ही मिनटों में बना सकतीं हैं।
सामग्री-
1-भुनी हुई आधा किलो मूँगफली के निकाले हुए बिना छिलके के दाने।
2-नमक और काली मिर्च एक चुटकी।
3-नमकीन मक्खन एक चम्मच।
4-शहद दो चम्मच या शुगर फ्री पाउडर या पीली शक्कर।
5-बादाम रोगन या तेल एक चम्मच

विधि-मूँगफली के दानों को फ़ूड प्रोसेसर के ग्राइंडर में डालकर पीसें। 5 मिनट तक रूक-रूककर मिक्सी चलायें। जब तक इसकी एक ब्राउन पेस्ट नजर न आने लगे।
इसमें एक चम्मच मक्खन, नमक, शहद, बादाम रोगन डालें और 2 से 3 मिनट तक तब तक घुमायें तब तक की यह पेस्ट पतली, चमकीली और ब्रेड पर फैलने लायक न हो जाये।
एक रबर के स्पेटुला से मिश्रण को मिक्सी में ही समेटते जायें। एक चम्मच से यह पीनट बटर निकाल कर चख लें और स्वादानुसार इसमें नमक या शहद आदि कम ज्यादा कर लें।
यदि बच्चों या आपको चॉकलेट या कोको फ्लेवर पसंद है। तो आप इसका पेस्ट या पाउडर भी डालकर अपनी पसंद के अनुसार बना सकतीं हैं।
इसे टोस्ट, सैंडविच, पराठों पर लगाकर खाया जा सकता है। यदि इस पीनट बटर का एक चम्मच टोमैटो या किसी अन्य सूप में मिला दिया जाए। तो इसका स्वाद और पौष्टिकता और बढ़ जाती है।

पीनट बटर के फायदे-
     इसमें प्रोटीन, विटामिन ई और बी 3 प्रचुर मात्रा में होता है। यह स्वादिष्ट होने के अलावा पौष्टिक भी होता है। बाजार में जो डिब्बी 300 से 350 रुपये तक मिलती है। उसे आप घर में अपनी किचन में 100 रूपये से भी कम की लागत में बना सकतीं हैं।
इसे जैम या किसी अन्य शीशी में भर कर फ्रिज में रख सकतीं हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

एक प्रेम कहानी सात नंबर चुटकुले jokes in hindi chutkule in hindi on blogger on google

पत्नी-अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे? पति-नहीं डार्लिंग,ऐसा नहीं करूँगा ऐसा तो सोच भी नहीं सकता। पत्नी-क्यों नहीं?अरे आपके अच्छे बुरे दिनों में आपका साथ दे...

क्या तुम मुझे पहचानती हो चुटकुले chutkule in hindi on blogger on google

एक बार कोर्ट में एक केस से सम्बंधित केस चल रहा था। तब जज ने कहा-कार्यवाही शुरू की जाये। वकील एक औरत गवाह से-क्या आप मुझे जानतीं हैं? औरत-हाँ,बेटा तू पड़ोस वाले शर्मा जी का बीटा ह...