सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पेट में कीड़े का इलाज क्या है ? pet me kide hone par kaise ilaj krna chahiye in hindi on blogger on google

मनुष्य के पेट में विशेष कर आँतों में विभिन्न प्रकार के कीड़े पाये जातें हैं। पाचन संस्थान से सम्बंधित इन कीड़ों को ही आम लोग पेट के कीड़ो के नाम से सम्बोधित करतें हैं। ये कीड़े कई प्रकार के होतें हैं जो  तरह-तरह के विकार उत्प्नन करतें हैं।
कारण-अम्लीय पदार्थों का अधिक सेवन तथा अजीर्ण रहने पर भी भोजन करना भी पेट के कीड़ों को उत्प्नन करने में मुख्य भूमिका अदा करतें हैं। दिन में अधिक सोना,विरूद्ध पदार्थों का सेवन आदि कृमियों की उतपत्ति का सामान्य कारण हैं। ये कारण और परिस्थितियां इन कीड़ों की उत्तपत्ति और विकास के लिए अनुकूल परिस्थितियां पैदा करतीं हैं।
लक्षण-पेट जब कीड़े हो जातें हैं तो उनके कारण निम्न लक्षण पैदा होतें हैं-मिचली,जी मचलाना,लाल स्त्राव,अजीर्ण,अरूचि आदि। इसके अतिरिक्त पेट में दर्द,भूख की कमी,रक्ताल्पता आदि लक्षण भी पाये जातें हैं।
नुश्खे-1-गन्ने के सिरके में 25 ग्राम चना रात को भिगोकर रख दें और सुबह उसे चबा-चबाकर खायें। आधे घण्टे तक और कुछ भी न खाएं न पीयें। कीड़े मरकर बाहर आ जायेगें।
2-पीपल के पंचांग का चूर्ण गुड़ में मिलायें और सौंफ के अर्क के साथ सुबह-शाम 5-5 ग्राम की मात्रा में लें। तीन दिनों में सारे कीड़े खत्म हो जायेगें।
3-नारंगी के सूखे छिलके और वायबिडंग दोनों को सम भाग में लेकर और कूट-पीसकर 3 ग्राम चूर्ण गर्म पानी के साथ एक बार लेकर तीन दिनों तक लें,सारे कीड़े मर जायेगें। उस मरे हुए कीड़ों को बाहर लाने के लिए चौथे दिन एरण्डी का तेल पियें।
4-मूली के रस में थोड़ा सा नमक मिलाकर सुबह-शाम सेवन करें। इस प्रयोग को निरन्तर चार दिनों तक करने से पेट की आंतड़ियों में फसें सारे कीड़े मल के साथ बाहर आ जायेगें और आपका पेट एकदम स्वच्छ हो जायेगा।
5-सोंठ और वायबिडंग के चूर्ण को शहद के साथ सेवन से पेट के सारे कीड़े खत्म हो जायेगें।
6-छाछ में वायबिडंग के चूर्ण को मिलाकर पिलाने से छोटे बच्चों के पेट के सारे कीड़े या तो मर जातें है या फिर बाहर आ जातें हैं।
7-सुबह उठकर दो-तीन माशा नमक पानी में मिलाकर कुछ दिनो तक नियमित सेवन करने से पेट के सारे कीड़े बाहर आ जातें हैं।
8-अगर आपके घर का कोई सदस्य पेट के कीड़ो से ग्रस्त है और कोई भी इलाज फायदा नहीं कर रहा है। तो उसे आप दिन में 3-4 बार छाछ पिलाइये। इस छाछ में भूना हुआ जीरा,थोडा नमक और थोड़ी सी काली मिर्च डाल सकतें हैं। आप देखगे की कुछ ही सप्ताह में आपके आंतड़ियों में छुपे हुए कीड़े बाहर आ जायेगें।
9-सहिजन का क्वाथ शहद में मिलाकर दिन में दो बार पीने से सूक्ष्म से सूक्ष्म कीड़े भी बाहर निकल आतें हैं।
10-कडुये परवल के पत्ते एक तोला और धनिया एक तोला रात को दस-बारह तोले पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उसे छानकर उसमे शहद मिलायें,इसे तीन खुराक बनाकर दिन में तीन बार सेवन करें। पेट के सारे कृमि मर जायेगें।
http://Techgyanu.blogspot.in

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is treatment of pain of neck ? गले में पीड़ा का इलाज ? Gle me dard ka ilaj kya hai in hindi on blogger on google

सर्दी,जुकाम,सूजन और अन्य कारणों से गले में पीड़ा होती है। यह दर्द सूई की चुभन या फटने जैसी होती है। इसके इलाज के नुश्खे निम्न हैं- नुश्खे-1-तेजपत्ते को पानी में उबालकर उससे गरा...

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...