सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

चेहरे के दाग-धब्बों का घरेलू इलाज, kaise ghareloo upchar dwara chehre ke daag-dhabbo ko door kre in hindi on blogger on google

दोस्तों आपके गालों पर मौजूद एक छोटा-सा काला तिल आपके सौंदर्य में चार चाँद लगा देता है। किन्तु कई बार ऐसा भी होता है कि आपके चेहरे पर पैदा हो जाने वाले कई तिल अथवा बदरंग दाग या चेचक के निशान आपकी ख़ूबसूरती पर ग्रहण लगा देतें हैं।
भारतीय आयुर्वेदिक ग्रंथो में चेहरे के दागो को साफ़ करने हेतु साधारण प्रयोगों का वर्णन है,जिन्हें अपनाकर चेहरे के दागों,अनचाहे तिलों अथवा चेचक के निशानों से काफी हद तक निजात पायी जा सकती है।
नुश्खे-1-चेहरे पर पड़ जाने वाले हल्के-से सफेद अथवा श्याम वर्ण के दागों को न्यच्छ कहतें हैं।
न्यच्छ से कुछ कम दागों को व्यंग कहते हैं। इनकी दूर करने हेतु काली मिर्च का बहुत बारीक़ चूर्ण दही में मिलाकर धीरे-धीरे उन पर मलना चाहिए,थोड़ी देर बाद पानी से धो डालना चाहिए।
2-कई बार सीप अथवा झाई के पड़ जाने से चेहरे का सौंदर्य नष्ट होने लगता है। इन्हें समाप्त करने के लिए थोड़ी-सी खड़ी मसूर लेकर उसे कागजी नींबू के रस में पीसकर दोनों गालों पर मलना चाहिए। मूली के बीजों को पानी में पीसकर दागों पर मलना चाहिए।
3-चेहरे के सौंदर्य के दुश्मन हैं कील-मुँहासे इन्हें दूर करने के लिए जामुन की गुठलियों को जल में पीसकर लेप किया जाता है। इस प्रयोग से अतिशीघ्र कील-मुँहासों का शमन होता है।
4-सफेद आक के दूध में हल्दी को भली प्रकार खरल करके लम्बी मोटी स्टिक बनाकर रख लें।
इस स्टिक को आवश्कतानुसार गौ-दुग्ध में घिसकर नित्य कुछ दिनों तक लेप करने से बहुत पुराने काले दाग भी साफ़ हो जातें हैं।
इसी प्रकार आँवले के रस को चेहरे पर मलने से भी चेहरे के काले दाग लुप्त हो जातें हैं।
यदि कोई अन्य जानकारी चाहिए तो दादी माँ के नुश्खे टैग पर क्लिक करें या फिर कमेंट में बतायें।
कृपया इस वेबसाइट की url को बुकमार्क में सेव करें-http://techgyanu.blogspot.in

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

एक प्रेम कहानी सात नंबर चुटकुले jokes in hindi chutkule in hindi on blogger on google

पत्नी-अगर मैं अचानक मर गई तो तुम क्या दूसरी शादी करोगे? पति-नहीं डार्लिंग,ऐसा नहीं करूँगा ऐसा तो सोच भी नहीं सकता। पत्नी-क्यों नहीं?अरे आपके अच्छे बुरे दिनों में आपका साथ दे...

सेल्फ ब्रांडिंग के पाँच मंत्र Success mantra सक्सेस मंत्र

वर्कप्लेस यानी कार्यस्थल पर अलग पहचान बनाकर आर्गेनाइजेशन में आप अपनी साख बना सकते हैं। इसके लिए इन पाँच बातों का ध्यान रखना उपयोगी हो सकता है- 1 अपनी खासियत पह चानें- इस बात ...