दोस्तों सर्दी के मौसम में अधिकतर लोगों के होठ फटने लगतें हैं। होंठो पर से सूखी त्वचा की परत निकलती है। सर्दी के मौसम में शरीर के अंदर खून की कमी हो जाती है।
नुश्खे-1-होठों पर गिल्सरीन लगायें।
2-दूध की मलाई में नींबू का रस निचोड़कर धीरे-धीरे मलें।
3-दवाइयों में काम आने वाले मोम को हथेलियों में मलकर जरा-सा सेंक कर चेहरे और होठों पर मलें।
4-घी को जरा-सा गर्म कर उसमें नमक मिलाकर होठों पर मलें। होठों का फटना बंद हो जायेगा।
5-होठ फटते हों,तो गर्म फुल्के(रोटी) पर लगा देसी घी फुल्के के कौर समेत गर्म-गर्म ही होठो पर लगाने से न तो होठ फटेंगे और न ही बदरंग होंगे।
6-सर्दियों में पानी में पिपरी घिसकर लगाने से लाभ होता है।
7-सेंधा नमक और घी मिलाकर दिन में कई बार होठों पर लगाने से होठों का फटना बंद हो जाता है।
8-गिल्सरीन में नींबू निचोड़कर लगाने से होठों का फटना बंद हो जाता है।
9-जौ का आटा पानी में घोलकर लगाने से फ़टे होठ ठीक हो जाता है।
10-रात को सोते समय शुद्ध घी नाभि पर लगायें। ऐसा नियमित करने से होठों पर नमी आती है और होठ फटते नहीं हैं।
11-यदि गर्मी से होठ फटें हो तो गुलाब की पत्तियां पीसकर लगायें।
12-सर्दी के दिनों में यदि होठ फटते हों तो उन पर नियमित कोकम का तेल लगायें। इससे होठ नहीं फटते और वे हमेशा मुलायम बने रहतें हैं।
यदि आपको कोई अन्य जानकारी चाहिए तो दादी माँ के नुश्खे टैग पर क्लिक करें या फिर कमेंट में बतायें।
कृपया इस वेबसाइट की url को अपने बुकमार्क में सेव करें-http://techgyanu.blogspot.in
दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें