सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

Kaan ka dard ka ilaj in hindi on blogger on google कान के दर्द का इलाज

कानदर्द आम तरीके से बच्चों के कान में ज्यादा पाया जाता है। नजले की वजह से या एक ही करवट काफी देरतक सोने से कान में दर्द होता है।

कारण-कान में मैल का ज्यादा जमा हो जाना,पिन या किसी दूसरी चीज से कान खुजलाना,कान में चींटी या अन्य कीट का घुस जाना। गला,दाँत,जिव्हा की बीमारियां आदि कारणों से कान में दर्द शुरू हो जाता है।

नुस्खे-1-मुलेठी को घी में हल्का गर्म करके कान के आस-पास लेप लगायें। दर्द से तुरन्त आराम मिलेगा।
2-कान में दर्द होने पर सरसों के तेल में अजवाइन का तेल मिलाकर मंद अग्नि में गुनगुना करके कान में डालना लाभकारी होगा। अजवाइन का तेल एक भाग और सरसों का तेल तीन भाग लिया जा सकता है।
3-एरंड के पत्तों को गर्म तेल में डुबोकर उससे कानों के आस-पास हल्का सेंक करें।
4-कान से मवाद आता हो तो गुग्गल का धुआँ कान में लें।
5-एक चम्मच तिल के तेल में लहसुन की आधी कली डालकर हल्का गर्म दर्द वाले कान में 4-4 बूँद टपकाकर दूसरी करवट दस मिनट तक लेटें रहें।
6-तुलसी के पत्तो को पीसकर रस बना लें। इस रस को हल्की सी आंच पर रखकर थोडा सा गर्म कर लें।सहने लायक होने पर इस रस की। 4-5 बूदें कान में डालें।
7-कान में दर्द होने पर लहसुन की कलियों को मीठे तेल में डालकर जला डालें। बाद में उस तेल को छानकर शीशी में भरकर रख लें। सुबह-शाम लहसुन के इस तेल को कान में डालें। कुछ ही दिनों में फायदा होगा।
8-कान में दर्द होने पर बाह्य रूप से कान को रूई से भी सेका जा सकता है। कभी-कभी ठंड या बाहरी हवा के कारण भी कान में दर्द होने लगता है।
9-मूली के टुकड़ो को बारीक़ काट लीजिये और इसे सरसों के तेल में खूब गर्म कर लीजिये। गर्म करने के बाद उसे एक शीशी में भरकर रख लीजिये तथा दर्द होने पर कान में डालें।
10-आम के ताजे हरे पत्तो का अर्क गुनगुना करके कान में डालने से दर्द दूर होता है।
11-अदरख का रस गुनगुना करके डालने से कान का दर्द जल्द ही दूर होता है।
12-कान में चाहे कितना ही भयंकर दर्द क्यों न हो केले के तने को चाक़ू से छीलकर रस निकालें और हल्का गर्म करके रात में सोते समय कानों में डालें,इसी रात कान का दर्द हमेशा के लिए समाप्त हो जायेगा।
13-कान का दर्द का दर्द होने पर प्याज का रस गुनगुना करके कान में डालने से दर्द समाप्त होता है।
14-सरसों का तेल गर्म करके डालने से लाभ मिलता है।
15-तेल में मैथी के दाने डालकर गर्म करें,उसे छानकर कान में डालें इससे दर्द मिटता है।
16-कानदर्द होने पर घिया कूटकर रस निकालें,उसी के बराबर माँ का दूध मिलाकर हल्का सा गर्म करके डालें। कानदर्द से तुरंत छुटकारा मिलेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

What is gimp apps? जिम्प ऐप क्या है? Jimp apps kya hai in hindi on blogger on google

दोस्तों आज हम जिम्प ऐप के बारे में जानेगें। जिम्प ऐप फ़ोटो एडिटिंग की लिहाज से एक बहुत ही उपयोगी ऐप है। यह एक फ्री ऐप है। जिम्प में आप वेबसाइट का टेम्पलेट्स भी बना सकतें हैं स...

पतंजलि योगपीठ क्या है? What is Patanjali yogpith? Patanjali yogpith trast kise kahten hai in hindi?

दोस्तों आपने पतंजलि के उत्पादों के बारें में तो बहुत ही सुना व देखा होगा आइये आज हम जानतें हैं कि ये है क्या- पतंजलि योगपीठ ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ भारत का सबसे बड़ा योग शिक्षा संस्थान है। इसकी स्थापना स्वामी रामदेव द्वारा योग का अधिकाधिक प्रचार करने एवं इसे सर्वसुलभ बनाने के उद्देश्य से की गयी थी। यह हरिद्वार में स्थित है। आचार्य बालकृष्ण इसके महासचिव हैं। मुख्य कार्य दिव्य योग साधना हिन्दी, अंग्रेजी सहित देश की प्रमुख भाषाओं में योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व भजनों पर आधारित ऑडियो-वीडियो सामग्री जैसी डी.वी.डी., वी.सी.डी., एम.पी.53 तथा कैसटों के निर्माण व वितरण आदि का प्रबन्ध दिव्य योग साधना द्वारा गाये गये भजनों सहित उनके योग व आयुर्वेद आधारित विषयों पर सौ से भी अधिक डी.वी.डी., वी.सी.डी. व ऑडियो कैसेट का निर्माणादि का प्रबन्धन दिव्य योग साधना द्वारा किया जा चुका है, जिसमें स्वामी जी महाराज द्वारा विभिन्न रोगों के लिये बताये जाने वाले योग-उपचार तथा उनके भजनों पर आधारित भक्ति गीतांजलि व राष्ट्र वंदना की सी.डी. प्रमुख है। योग संदेश योग, आयुर्वेद, संस्कृति, संस्कार व अध्यात्म ...

How to earn by Mobee apps Mobee ऐप के द्वारा कैसे ऑनलाइन कमायें

मोबी ऐप एक ख़ास तरह का ऐप है। जो यूजर को मिस्ट्री शॉपर्स टॉस्क के लिए पेमेंट करता है। इस ऐप को आईओएस और एंड्राइड यूजर्स इंस्टॉल कर सकतें हैं। मोबी को ओपन करने के बाद उस शॉप को फ...